🚨 जनहित में जारी – उन्नाव पुलिस 🚨

जनपद उन्नाव में आपातकालीन स्थितियों में नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अग्निशमन केंद्र उन्नाव द्वारा एक नया टोल फ्री नम्बर जारी किया गया है। अब किसी भी आगजनी या अन्य आपात स्थिति में आम नागरिक निम्नलिखित नम्बरों पर तत्काल संपर्क कर सकते हैं—

☎️ 101 (अग्निशमन सेवा)

☎️ 112 (आपातकालीन सेवा)

☎️ 18001801572 (नव स्थापित टोल फ्री नम्बर – अग्निशमन केंद्र उन्नाव)

यह टोल फ्री नम्बर वर्तमान में सक्रिय है और 24×7 सेवाएं प्रदान कर रहा है, जिससे आपात स्थिति में तुरंत सहायता सुनिश्चित की जा सके।

उन्नाव पुलिस ने जनसामान्य से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत इन नम्बरों पर सूचना देकर प्रशासन का सहयोग करें।

उन्नाव पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *