Oplus_16908288

नई दिल्ली। Central Board of Secondary Education (CBSE) ने वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज 15 अप्रैल को जारी कर दिया है। देशभर के लाखों छात्र-छात्राएं अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।

बोर्ड द्वारा जारी परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं, जहां छात्र अपने रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज कर आसानी से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट https://cbseresults.nic.in/⁠� पर ही जाकर अपना रिजल्ट देखें और किसी भी अफवाह या फर्जी लिंक से बचें।

रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्र अपनी आगे की पढ़ाई के लिए विषय और स्ट्रीम का चयन करेंगे। वहीं जिन छात्रों को अपने अंकों से संतुष्टि नहीं है, उनके लिए पुनर्मूल्यांकन (re-evaluation) और कंपार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी जानकारी भी जल्द जारी की जाएगी।

इस वर्ष भी CBSE ने समय पर परिणाम जारी कर छात्रों और अभिभावकों को बड़ी राहत दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *