उन्नाव के थाना सोहरामऊ क्षेत्र में पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। घटना घरेलू विवाद और जमीन बेचने को लेकर हुए विवाद के चलते हुई बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, 1 मई 2026 को जीतेन्द्र पुत्र स्वर्गीय गंगाप्रसाद निवासी ग्राम बगहा मुस्तफाबाद ने थाना सोहरामऊ में तहरीर दी कि उनके पिता गंगाप्रसाद (53 वर्ष) की उनके बड़े बेटे धर्मेंद्र कुमार (32 वर्ष) ने चापड़ से वार कर हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर थाना सोहरामऊ में मुकदमा संख्या 102/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। Post navigation उन्नाव: अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, एक कारतूस बरामद गंगा एक्सप्रेसवे पर 15 दिन तक टोल फ्री, सीएम योगी के निर्देश पर फैसला