उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे पर फिलहाल 15 दिनों तक टोल नहीं लिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपीईडा (UPEIDA) ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

इस फैसले से एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। शुरुआती दिनों में यातायात को बढ़ावा देने और व्यवस्थाओं को सुचारू करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

गौरतलब है कि हाल ही में शुरू हुए इस एक्सप्रेसवे पर मेरठ से प्रयागराज तक यात्रा का समय काफी कम होने की उम्मीद है, जिससे यात्रियों को तेज और सुविधाजनक सफर का लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *