उन्नाव की तहसील पुरवा में जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायत जिस रूप में प्राप्त हो, उसी रूप में उसका समाधान किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि केवल बाबू द्वारा तैयार की गई आख्या पर भरोसा न किया जाए, बल्कि अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर शिकायतों की जांच करें और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। जांच योग्य मामलों में मौके की फोटो भेजने और सही आख्या अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस, राजस्व, विकास, नगर पालिका, समाज कल्याण, पूर्ति, कृषि, विद्युत सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 99 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों—आईसीडीएस, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, पूर्ति आदि—द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी भी ली। समापन के बाद जिलाधिकारी ने तहसील पुरवा से संबंधित ‘राजस्व दर्शन’ पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर एसएसपी जयप्रकाश सिंह, उपजिलाधिकारी पुरवा प्रवेश श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी पुरवा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। Post navigation गंगा एक्सप्रेसवे पर 15 दिन तक टोल फ्री, सीएम योगी के निर्देश पर फैसला NEET (UG) 2026 को लेकर उन्नाव में तैयारी पूरी, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश