उन्नाव- जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित माटीकला टूल-किट्स वितरण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026–27 में पगमिल मशीनों का वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के अंतर्गत वर्ष 2019–20 से 2025–26 तक वित्तपोषित, स्थापित एवं संचालित इकाइयों के ऐसे उद्यमियों को लाभ दिया जाएगा, जिन्होंने न्यूनतम से लेकर 5 लाख रुपये तक का ऋण प्राप्त किया है। जनपद में 3 पगमिल मशीनों के वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इच्छुक लाभार्थी 30 मई 2026 तक माटीकला बोर्ड के पोर्टल https://upmatikalaboard.in/Home/ToolkitApplication� पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रिंट कॉपी के साथ पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, अनुभव प्रमाण पत्र एवं मोबाइल नंबर सहित आवश्यक दस्तावेज जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में जमा करने होंगे। लाभार्थियों का चयन चयन समिति द्वारा किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। Post navigation NEET (UG) 2026 को लेकर उन्नाव में तैयारी पूरी, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश उन्नाव में शस्त्र दुकानों की सघन चेकिंग, नियमों के पालन के दिए सख्त निर्देश