उन्नाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में 02 मई 2026 को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव ने थाना कोतवाली सदर पुलिस बल के साथ क्षेत्र में स्थित शस्त्र दुकानों की सघन जांच की। चेकिंग के दौरान दुकानों के अभिलेख, शस्त्रों के रख-रखाव, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर तथा लाइसेंस से संबंधित दस्तावेजों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि सभी शस्त्र और कारतूस सुरक्षित व नियमानुसार रखे गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए कि शस्त्रों की बिक्री केवल वैध लाइसेंस धारकों को ही की जाए और सभी अभिलेख अद्यतन रखे जाएं। इसके साथ ही शस्त्रों के रख-रखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Post navigation उन्नाव में माटीकला उद्यमियों को पगमिल मशीनें मिलेंगी, 30 मई तक करें आवेदन उन्नाव: दहेज हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई