उन्नाव के थाना मौरावां पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, 1 मई 2026 को थाना मौरावां में मुकदमा संख्या 156/2026 धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। 2 मई 2026 को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय (23 वर्ष) और आशाराम (52 वर्ष), निवासी अमिलिहाखेड़ा मजरा मवई, थाना मौरावां को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संबंधित पहलुओं की भी जांच की जा रही है। Post navigation उन्नाव में शस्त्र दुकानों की सघन चेकिंग, नियमों के पालन के दिए सख्त निर्देश