उन्नाव के थाना माखी पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, थाना माखी में मुकदमा संख्या 222/25 धारा 64(1)/333/74/75(2)/76/78(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज था। 3 मई 2026 को थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी अमोल सिंह (38 वर्ष), निवासी ग्राम रावतपुर पोस्ट कोटरा, को उसके घर के बाहर आरसीसी रोड से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। Post navigation उन्नाव: दहेज हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई उन्नाव में फरार दुष्कर्म आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा