उन्नाव के थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, थाना फतेहपुर चौरासी में मुकदमा संख्या 136/2026 धारा 87/64(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज था। 3 मई 2026 को प्रभारी निरीक्षक बाबूराम ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास (करीब 22 वर्ष), निवासी ग्राम बदालपुरवा मजरा जाजामऊ गैर एहतमाली, को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। Post navigation उन्नाव में दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई उन्नाव में NEET (UG) 2026 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, डीएम-एसपी ने दिए सख्त निर्देश