उन्नाव में आयोजित NEET (UG) परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी घनश्याम मीना और पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अटल बिहारी इंटर कॉलेज और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, दही चौकी सहित विभिन्न केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के संचालन, कंट्रोल रूम की व्यवस्था और परीक्षा की सुचारू प्रक्रिया का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराई जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कहीं भी गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक प्रबंधों को भी परखा गया, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। Post navigation उन्नाव में फरार दुष्कर्म आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा