उन्नाव- जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित ‘मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना’ और ‘प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम’ के तहत सफल इकाइयों को सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार योजना उन इकाइयों के लिए है, जो पिछले तीन वर्षों (2023-24, 2024-25, 2025-26) में स्थापित होकर वर्तमान में सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं। ऐसी इकाइयों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक इकाई संचालक 15 मई 2026 तक अपना आवेदन जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में उपस्थित होकर या ई-मेल unnao.upkvib@gmail.com के माध्यम से जमा कर सकते हैं। अच्छे एवं उत्कृष्ट उत्पाद और बिक्री करने वाली इकाइयों का चयन गठित समिति द्वारा किया जाएगा। Post navigation उन्नाव में NEET (UG) 2026 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, डीएम-एसपी ने दिए सख्त निर्देश उन्नाव: जिला अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई पर जताई नाराजगी