उन्नाव में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने महिला एवं पुरुष वार्ड, इमरजेंसी, जनरल वार्ड, एसएनसीयू और ट्रामा सेंटर का दौरा कर भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना। जिलाधिकारी ने मरीजों से सीधे बातचीत कर दवा, भोजन और इलाज से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित डॉक्टरों को गंभीर मरीजों का बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक न मिलने और कई स्थानों पर डस्टबिन न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को तत्काल सफाई व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। डॉक्टर समय पर मरीजों को देखें, दवा और भोजन समय से उपलब्ध कराएं तथा सभी आवश्यक जांच समय पर पूरी हों। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मरीजों को बाहर की दवा न लिखी जाए और अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों से ही इलाज सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमिताभ यादव, उपजिलाधिकारी रामदेव निषाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी और डॉक्टर मौजूद रहे। Post navigation उन्नाव: सफल ग्रामोद्योग इकाइयों को मिलेगा सम्मान, 15 मई तक करें आवेदन उन्नाव: जनता दर्शन में डीएम ने सुनी शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश