उन्नाव में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फोन कर शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रमुख शिकायतों में सड़क पर अवैध कब्जा, भूमि विवाद, वृद्धा पेंशन, रास्ते पर अतिक्रमण और दबंगों द्वारा प्लॉट पर कब्जे जैसे मामले शामिल रहे।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

जनता दर्शन में कुल 55 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *