उन्नाव- जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अपर्णा यादव, मा० उपाध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा 07 मई 2026 को जनपद उन्नाव का दौरा प्रस्तावित है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह सबसे पहले वन स्टॉप सेंटर एवं जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगी तथा नवजात शिशुओं को बेबी केयर किट वितरित करेंगी। इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं शिशुओं का अन्नप्राशन कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, दोपहर 1:30 बजे से निरीक्षण भवन (पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस), उन्नाव में महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान महिला उत्पीड़न की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने तथा संबंधित मामलों की समीक्षा की जाएगी।

बैठक में प्रशासनिक व पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति आमजन को जागरूक किया जाएगा।

जनसुनवाई में जिले की महिलाएं घरेलू हिंसा, उत्पीड़न व अन्य समस्याओं से संबंधित अपने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकती हैं, जिन पर मौके पर सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *