उन्नाव- जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित माटीकला टूल-किट्स वितरण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में पात्र उद्यमियों को पगमिल मशीन वितरित की जाएगी।

यह योजना मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत संचालित है, जिसमें वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2025-26 तक स्थापित एवं संचालित इकाइयों के ऐसे उद्यमियों को लाभ दिया जाएगा, जिन्होंने न्यूनतम 5 लाख रुपये तक का ऋण प्राप्त किया है। इस वर्ष 03 पगमिल मशीनों के वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इच्छुक लाभार्थी माटीकला बोर्ड के पोर्टल पर 30 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की हार्ड कॉपी के साथ आवेदक को अपना फोटो, जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र, मूल निवास, राशन कार्ड और अनुभव प्रमाण-पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज संबंधित कार्यालय में जमा करने होंगे।

लाभार्थियों का चयन चयन समिति द्वारा किया जाएगा। योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए जिला ग्रामोद्योग कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *