उन्नाव- सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के बीच उप जिलाधिकारी सदर क्षितिज द्विवेदी ने भूमि विवाद मामले में आधिकारिक स्थिति स्पष्ट की है। प्रेसनोट के अनुसार, सदर विधायक की बहन दीप्ति गुप्ता और मोहान क्षेत्र के विधायक ब्रजेश कुमार रावत के बीच भूमि विवाद की खबरें सामने आई थीं। इस पर राजस्व टीम और कोतवाली पुलिस द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया, जिसमें दोनों पक्ष उपस्थित रहे। अभिलेखों की जांच में पाया गया कि दीप्ति गुप्ता के नाम ग्राम उन्नाव में गाटा संख्या 2324 दर्ज है, जबकि विधायक मोहान पक्ष के नाम ग्राम वाजिद राजेपुर में गाटा संख्या 763 व 764 दर्ज हैं। दोनों गाटे अलग-अलग ग्रामों में स्थित हैं, लेकिन सीमावर्ती होने के कारण विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई है। प्रशासन के अनुसार, यह मामला निजी भूमि से संबंधित है और वर्तमान में दीवानी वाद संख्या 200219/2019 न्यायालय सिविल जज (जूनियर डिवीजन) दक्षिणी, उन्नाव में विचाराधीन है। मामले की अगली सुनवाई 20 मई 2026 को निर्धारित है। प्रशासन ने दोनों पक्षों को निर्देशित किया है कि वे यथास्थिति बनाए रखें और शांति व्यवस्था कायम रखें। साथ ही आगे की कार्रवाई न्यायालय के आदेशों के अनुसार की जाएगी। दोनों पक्षों ने इस पर सहमति जताई है। Post navigation उन्नाव में माटीकला उद्यमियों को मिलेगा पगमिल मशीन का लाभ, 30 मई तक करें आवेदन निर्माणाधीन मीटिंग हॉल का डीएम ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी के निर्देश