उन्नाव- जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में निर्माणाधीन मीटिंग हॉल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य मीटिंग हॉल, अधिकारी कक्ष, सौंदर्यीकरण, फिनिशिंग, टॉयलेट, वॉल फेंसिंग एवं पीवीसी कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के प्रभारी को निर्देशित किया कि कार्य में तेजी लाते हुए इसे प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मधु मिश्रा ने जानकारी दी कि इस निर्माण कार्य की लागत लगभग 53.80 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य जल्द पूर्ण कर आगे की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। Post navigation उन्नाव में भूमि विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, मामला न्यायालय में विचाराधीन उन्नाव में खेत तालाब योजना शुरू, किसानों को 52,500 रुपये तक अनुदान मिलेगा