थाना गंगाघाट पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने अभियुक्त को गोकुल गेस्ट हाउस के पास से दबोचा।

पुलिस के अनुसार, 09 मई 2026 को गोविन्द चौहान निवासी जनपद भदोही की तहरीर पर थाना गंगाघाट में मुकदमा संख्या 241/26 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले में नामजद अभियुक्तों में विमलेश पासी और विमल पासी निवासी बाबाखेड़ा, थाना गंगाघाट, उन्नाव शामिल थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अभियुक्त विमलेश पासी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए।

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *