उन्नाव पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी को चोरी के जेवरात सहित पुलिस संरक्षण में लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली सदर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 05 मई 2026 को वादिनी अनन्या पत्नी सूरज कुमार निवासी ए.बी. नगर, थाना कोतवाली सदर, उन्नाव ने घर में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में थाना कोतवाली सदर पर मुकदमा संख्या 268/2026 धारा 305 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

विवेचना के दौरान 10 मई 2026 को पुलिस ने हुसैन नगर चौराहे के पास कासिम नगर पावर हाउस क्षेत्र से एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किए गए जेवरात बरामद किए गए।

बरामद सामान

01 अदद पीली धातु की नाक की कील

01 चोटी बंद सफेद धातु

01 जूड़ा लगाने वाला आभूषण

12 अदद बिछिया

01 जोड़ी पायल

बरामद जेवरात का कुल वजन लगभग 147.90 ग्राम बताया गया है।

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2)/317(4) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने बाल अपचारी को नियमानुसार बाल सुधार गृह भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*आज दिनांक 09.05.2026 को श्री घनश्याम मीणा जिलाधिकारी उन्नाव, श्री जय प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव, श्री दीपक यादव सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर एवं श्री क्षितिज द्विवेदी उप जिलाधिकारी सदर द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली सदर में उपस्थित होकर जनसुनवाई की गई। थाना समाधान दिवस के दौरान क्षेत्र से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों को निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।*