उन्नाव– थाना समाधान दिवस के अवसर पर घनश्याम मीणा, जय प्रकाश सिंह, दीपक यादव एवं क्षितिज द्विवेदी द्वारा थाना कोतवाली सदर पहुंचकर जनसुनवाई की गई। इस दौरान क्षेत्र से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। अधिकारियों ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मामलों का निष्पक्ष, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। थाना समाधान दिवस में राजस्व एवं पुलिस विभाग से जुड़े अधिकारी भी मौजूद रहे। Post navigation उन्नाव में 16 एग्रीजंक्शन सेंटर खुलेंगे, कृषि स्नातकों को मिलेगा स्वरोजगार का मौका