लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-1 के अधिशासी अभियंता सुबोध कुमार ने जानकारी दी है कि जनपद उन्नाव में सण्डीला-चकलवंशी-बिठूर-चौबेपुर मार्ग (राज्यमार्ग संख्या-166) के किलोमीटर-60 पर चैनेज 59.98 स्थित कल्याणी नदी की क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर नई बॉक्स कलवर्ट का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य के चलते कल्याणी नदी पर बनी पुरानी पुलिया से यातायात पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। आवागमन के लिए पुलिया के किनारे बनाए गए डायवर्जन मार्ग का उपयोग किया जाएगा। विभाग द्वारा दोनों ओर सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। लोक निर्माण विभाग ने आमजन से अपील की है कि निर्माण कार्य पूरा होने तक निर्धारित डायवर्जन मार्ग का ही उपयोग करें, जिससे कार्य सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके। Post navigation उन्नाव: गदन खेड़ा बायपास फ्लाइओवर के नीचे बनी पुलिस चौकी में लगी आग उन्नाव: पूर्व सैनिकों और आश्रितों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण का अवसर