जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय ने जनपद के समस्त पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को सूचित किया है कि निदेशालय सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, लखनऊ के तत्वावधान में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कंप्यूटर, आईटीआई प्रशिक्षण तथा एसएसबी कोचिंग निःशुल्क कराए जाने की संभावना है।

इच्छुक पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित 20 मई 2026 तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, उन्नाव में अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

कार्यालय की ओर से बताया गया है कि निदेशालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगे की प्रशिक्षण प्रक्रिया और अन्य आवश्यक सूचनाएं पंजीकृत अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *