वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अजगैन पुलिस, स्वाट एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा 05 अंतर्जनपदीय चोरों को 47 किलो ग्राम चोरी का कॉपर का तार बरामद कर गिरफ्तार किया गया। दिनांक 01.11.2025 को आवेदक श्री अम्बिका प्रसाद पुत्र स्व0 रामबीपत निवासी बन्थरा कानपुर रोड लखनऊ ने थाना अजगैन पर तहरीर दिया दिनांक 14.09.2025 को रात्रि समय करीब 11.00 बजे अजगैन क्रासिंग के पास लगी मेरी साईड से किन्ही अज्ञात चोरो द्वारा मोबाइल एयरटेल साइट से 110 मीटर केबिल चोरी कर ले गये कि आवेदक की उक्त तहरीर सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 505/2025 धारा 303(2) BNS अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया। अभियोग उपरोक्त में प्राप्त घटना का सफल अनावरण करते हुये आज दिनांक 12.05.2026 को थाना अजगैन पुलिस, स्वाट टीम व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा मुर्गा फार्म से करीब 200 मीटर आगे अजगैन मुंशीगंज मार्ग से अभियुक्तगण 1- छोटे उर्फ छुट्टन पुत्र भोला निवासी रायपुर बुजुर्ग थाना दही जनपद उन्नाव उम्र करीब 55 वर्ष ,2- सुरेश उर्फ टण्डेल पुत्र कल्लू लोध निवासी भेदौना थाना मांखी जनपद उन्नाव उम्र करीब 22 वर्ष ,3- सूरज उर्फ राम सजीवन पुत्र रामअवतार निवासी भेदौना थाना मांखी जनपद उन्नाव उम्र करीब 24 वर्ष ,4- जगदीश पुत्र राम अवतार निवासी भेदौना थाना मांखी जनपद उन्नाव उम्र करीब 20 वर्ष ,5- सुनील पुत्र कुशेहर निवासी तोमरनखेड़ा मजरा मलांव थाना अजगैन जनपद उन्नाव उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से दो प्लास्टिक के बोरियाँ बरामद हुयी जिनको खोलकर देखा गया तो जिनमें कापर के छीले हुये तार बरामद हुये। पहली बोरी में करीब 22 किलोग्राम तथा दूसरी बोरी में करीब 25 किलोग्राम तार बरामद हुआ उक्त व्यक्तियों के उक्त तारों के बारे में पूछा गया तो उक्त पाँचो व्यक्तियो ने बताया कि दिनांक 14.09.2025 को रात्रि करीब 11.00 बजे हम सभी पांचो व्यक्तियो ने मिलकर टावर पर लगे हुए केबलो को पिलास व आरी व सड़सी से काटकर इकट्ठा करके चोरी किये थे तथा हम पाँचो व्यक्तियो ने मिलकर जनपद हरदोई के थाना माधौगंज के ग्राम दौलतारपुर के सोलर प्लांट व टावर के पास से ठण्डी के समय केबिल जिसमें कापर का तार था दिनांक 09.05.26 की रात करीब 11.00 बजे ग्राम विलारी गोझा से जोकि थाना सफीपुर में है वहाँ से तार चोरी किये थे उक्त चोरियों के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो जनपद हरदोई के थाना माधौगंज पर मु0अ0स0 03/2026 धारा 305(e) बीएनएस तथा जनपद उन्नाव के थाना सफीपुर के मु0अ0सं0 244/26 धारा 303(2) बीएनएस तथा थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 505/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है । उक्त पांचो चोरो के पास चोरी किये गये माल की बरामदगी के आधार पर उपरोक्त तीनों अभियोगों में धारा 317(2) BNS की बढोत्तरी की गयी। Post navigation उन्नाव: पूर्व सैनिकों और आश्रितों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण का अवसर उन्नाव: आत्महत्या के दुष्प्रेरण के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार