थाना बीघापुर पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 11 मई 2026 को थाना बीघापुर में मुकदमा संख्या 125/26 धारा 105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना और साक्ष्य संकलन के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर धारा 105 बीएनएस हटाकर मुकदमे में धारा 108 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

इसके बाद 12 मई 2026 को थाना बीघापुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त गंगादीन पुत्र राम चरन लोध निवासी ग्राम बाबूखेड़ा, थाना बीघापुर, उन्नाव को नहर पुलिया जगतखेड़ा के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *