अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के निधन की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने 38 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह उन्हें सिविल हॉस्पिटल लखनऊ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, अस्पताल लाने से करीब एक घंटा पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता के पुत्र थे। वे सक्रिय राजनीति से दूर रहकर फिटनेस और रियल एस्टेट कारोबार संभालते थे। लखनऊ में वे ‘द फिटनेस प्लैनेट’ जिम के मालिक थे। इसके अलावा, ‘जीव आश्रय’ संस्था के माध्यम से स्ट्रीट डॉग्स की सेवा और देखभाल का कार्य भी करते थे। बताया जा रहा है कि मृतक प्रतीक पहले से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित नहीं थे। उनकी मौत घर पर ही हुई। परिजन उन्हें सुबह करीब 6 बजे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उनकी मृत्यु अस्पताल लाने से लगभग एक घंटा पहले ही हो चुकी थी। फिलहाल मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। Post navigation उन्नाव: आत्महत्या के दुष्प्रेरण के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार