लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026 को लेकर जिलाधिकारी ने की सेक्टर मजिस्ट्रेट स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों साथ वैठक जिलाधिकारी ने परीक्षा को सकुशल शांतिपूर्ण पारदर्शी और शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दिया निर्देश आज जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी द्वारा, जनपद में दिनांक 21 मई 2026 को प्रस्तावित लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026 के दृष्टिगत सेक्टर मजिस्ट्रेट स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ वैठक की गई। जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा को सकुशल शांतिपूर्ण पारदर्शी और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाए किसी भी स्तर पर लापरवाही ना हो। कहा परीक्षा केंद्र में समय से पेपर पहुंच जाए सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से संचालित हों। कहा परीक्षा केंद्र में कोई संदिग्ध सामग्री नहीं जानी चाहिए गहन चेकिंग किया जाए। जिला अधिकारी ने कहा परीक्षा केंद्र में कहीं किसी भी स्थिति में मोबाइल का प्रवेश नही होगा पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कहा परीक्षा केंद्र के अंदर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस व अनुचित सामग्री नहीं जानी चाहिए। Post navigation सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन उन्नाव: शिक्षिका ने स्कूल में किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर