उन्नाव में एक शिक्षिका द्वारा स्कूल परिसर में आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शिक्षिका ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई।

जानकारी के अनुसार, शिक्षिका नरजिस सुल्ताना ने एक शिक्षामित्र से परेशान होकर यह कदम उठाया। उन्होंने शिक्षामित्र पुष्कर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

घटना के बाद शिक्षिका को तत्काल कम्युनिटी हेल्थ Centr अचलगंज में भर्ती कराया गया। बाद में परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए उन्नाव के एक निजी नर्सिंग होम ले गए।

मामला सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय बदरका प्रथम का बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *