उन्नाव के थाना कोतवाली सदर पुलिस ने टप्पेबाजी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से टप्पेबाजी कर छीनी गई सोने की चेन भी बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, 13 मई 2026 को वादी राजेश कुमार अहूजा निवासी आवास विकास, कोतवाली सदर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 12 मई को वह अपने भानु ब्रिक फील्ड, नासिर खेड़ा में मौजूद थे। इसी दौरान ऑल्टो कार से आए चार अज्ञात लोग बाबा-सन्यासी के वेश में पहुंचे और दुआ-ताबीज व आशीर्वाद देने के बहाने उनकी गले की सोने की चेन उतरवा ली। आरोपियों ने चेन को रगड़कर पाउडर बनाने का झांसा दिया और उसे “दीक्षा” बताकर वहां से फरार हो गए। पीड़ित को उनके जाने के बाद अपने साथ हुई टप्पेबाजी का एहसास हुआ। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली सदर में मुकदमा संख्या 281/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत अज्ञात चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। Post navigation उन्नाव: शिक्षिका ने स्कूल में किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर जिलाधिकारी ने ज्वेलर्स व्यापारियों के साथ की बैठक, जमाखोरी और कालाबाजारी से बचने की अपील