माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आबकारी एवं मद्द्य निषेध उत्तर प्रदेश श्री नितिन अग्रवाल जी की गरिमा मयी उपस्थित में विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुआ अंश कालिक अनुदेशक सम्मान समारोह

माननीय मंत्री जी ने अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय का प्रतीकात्मक चेक प्रदान कर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

शिक्षक गण ईमानदारी और रुचि के साथ बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देकर बच्चों को भावी भारत के निर्माण के लिए तैयार करें – माननीय मंत्री जी

शिक्षक बच्चों को ऐसी शिक्षा दें कि वह विकसित भारत के निर्माण अपना योगदान देने के लिए तैयार हो सकें -जिलाधिकारी

आज विकास भवन सभागार में मुख्य अतिथि माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार आबकारी एवं मद्द्य निषेध उत्तर प्रदेश श्री नितिन अग्रवाल जी की गरिमा मयी उपस्थित में परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों के बढ़े हुए मानदेय एवं अनुदेशक सम्मान समारोह का आयोजन जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी की उपस्थिति में किया गया ।

इस अवसर पर माननीय मंत्री जी जनपद के पांच शिक्षकों श्री जितेंद्र,श्री मती अर्चना रावत, श्री अमित दुवेदी,श्री सचिन मिश्रा श्री मती दीपा तिवारी को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

माननीय मंत्री जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अनुदेशकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर संबोधित करते हुए कहा कि सरकार से पुरानी मांग शिक्षामित्रों व अनुदेशकों की रही है। लगातार उनकी सुवुधाओं की मांग की जा रही थी आज सरकार ने उसको पूरा किया है। कहा की 2026 के बजट में अनुदेशकों के बढ़े हुए मानदेय नौ हजार से 17 हजार कर किया गया है जो कि अप्रैल माह से दिया जा रहा है। कहा माननीय मुख्यमंत्री जी ने चिकित्सा सुविधा को कैशलेस भी करने के सम्बंध निर्णय लिया गया है जिसमे कार्यवाही की जा रही है। कहा देश की आधी से ज्यादा आबादी युवाओं की है देश के युवा और बच्चों के भविष्य को सुधारने में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है । कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी मुख्यमंत्री जी देश को विकसित होने और 05 मिलियन डॉलर इकोनॉमी का जो सपना देखा जा रहा है वह युवा पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण और अपने पैरों में खड़े हुए बगैर नही की जा सकती है। कहा शिक्षकों के कंधों पर बच्चों को नई दिशा और लक्ष्य निर्धारित करने की बड़ी जिम्मेदारी है। आज सरकार ने उनकी पुरानी मांग को पूरा करने का काम किया है,यह अवश्य ही सराहनीय है। शिक्षक गण पूरी ईमानदारी से नौजवान पीढ़ी को नई दिशा देने का काम करे । कहा कि आज शिक्षा के क्षेत्र में अनेक तरह के परिवर्तन आये हैं अभूतपूर्व परिवर्तन देखा गया है । आज एक नए परिदृश्य के रूप में विद्यालयों में देखने को मिल रहा है। कायाकल्प से स्कूलों की अवसंरचना में सुधार हुआ है। आज ऑनलाइन शिक्षा को भी बढ़ाया जा रहा है , एआई के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारा गया है आज अभिभावकों का बेसिक के विद्यालयों में पढ़ाने के लिए दुबारा विश्वास बढ़ा है। शिक्षक भी पूरी लगन से ईमानदारी से बच्चों को शिक्षा देकर उनको नई दिशा दे रहे हैं। पुनः बधाई और शुभकामनाएं। माननीय विधायक सदर श्री पंकज गुप्ता ने कहा कि

जो शिक्षक रातदिन मेहनत करके बच्चों को शिक्षा, कला संस्कृति और संस्कारों में पारंगत करके उनके भविष्य को उज्जनवल करने का काम करते हैं। उनके मानदेय को बढ़ाने का सरकार ने जो काम किया है वह अवश्य ही सराहनीय है। कहा शिक्षकों को जो दायित्व प्रकृति ने दिया है वह ईमानदारी से अपने शिक्षा और कौशल से राष्ट्र के निर्माण और प्रगति के लिए कार्य करें । शिक्षक राष्ट्र निर्माण की चाभी है ।

जिलाधिकारी ने माननीय मंत्री जी का व उपस्थित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए बेहतर प्रयास किया जा रहे हैं। शिक्षक गण भी ईमानदारी और रुचि के साथ बच्चों को अच्छी शिक्षा दें ताकि सरकार की भारत को विकसित बनाने की जो संकल्पना है उसके अनुरूप बच्चे भारत के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए तैयार हो सकें

उनकी जो जिज्ञासाएं हैं उनको दूर कर उनको भावी भारत के निर्माण के योगदान के लिए तैयार करें।

 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री शैलेश पांडे ने बताया कि वर्तमान में जनपद के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों तथा कंपोजिट विद्यालयों में लगभग 365 अंशकालिक अनुदेशक कार्यरत हैं जिन्हें ₹9000 प्रति माह की दर से मानदेय का भुगतान किया जा रहा था। राज्य सरकार द्वारा मानदेय में वृद्धि किए जाने के पश्चात इसे दिनांक 1 अप्रैल 2026 से लागू कर ₹17000 प्रति माह के दर से मानदेय का भुगतान किया जा रहा है। वर्तमान में माह अप्रैल का मानदेय बढ़ी हुई दर पर भुगतान किया जा चुका है।

इस अवसर पर माननीय विधायक सफीपुर श्री बम्बा लाल दिवाकर जी पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश सिंह अपरजिला धिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सुशील कुमार गोंड़ परियोजना निदेशक श्री तेजवंत सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मती स्वैता भानू मिश्रा जी एआर कॉपरेटिव जिला अध्यक्ष श्री अरुण सिंह,श्री शरद अग्रवाल जी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी बेसिक शिक्षा से एसआरजी समग्र शिक्षा श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल व अन्य बेसिक शिक्षा के बड़ी संख्या में अनुदेशक शिक्षक मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *