उन्नाव के जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग में पंजीकृत स्वैच्छिक संस्थाओं से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के पत्र संख्या 53/2022/203/65-2-2022-67 (विविध)/2014 टी.सी.-II दिनांक 02 जून 2022 द्वारा जारी संशोधित दिशा-निर्देशों के अनुसार “मानसिक मंदित एवं मानसिक रूप से रोगग्रस्त निराश्रित दिव्यांगजनों हेतु आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र तथा मानसिक चिकित्सालय/आश्रय गृह से उपचारित एवं स्वस्थ हुए बेघर व्यक्तियों के लिए हॉफ-वे होम/लॉन्ग स्टे होम” के संचालन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं को अनुदान दिए जाने का प्रावधान है।

विभाग की ओर से इच्छुक स्वैच्छिक संस्थाओं से कहा गया है कि वे अपने प्रस्ताव आवश्यक दस्तावेजों एवं समस्त वांछित प्रपत्रों सहित तीन प्रतियों में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, उन्नाव में यथाशीघ्र उपलब्ध कराएं।

प्राप्त प्रस्तावों के परीक्षण के बाद उन्हें निदेशालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, लखनऊ को अग्रिम कार्रवाई हेतु भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *