उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 17 मई 2026 को वादी विशाल पुत्र धुन्नर लोधी निवासी बंदीपुरवा थाना अचलगंज, वर्तमान पता महारानीगंज रायबरेली की तहरीर पर थाना अचलगंज में मुकदमा संख्या 117/2026 धारा 85, 80(2) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में नामजद अभियुक्त राजपाल पुत्र स्वर्गीय गोकुल, निवासी ग्राम बंथर थाना अचलगंज, उम्र करीब 22 वर्ष, को पुलिस ने बंथर गेट के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। Post navigation बड़े मंगल पर उन्नाव पुलिस का सेवा भाव, थाने में हुआ भव्य आयोजन उद्योग बंधु बैठक में जिलाधिकारी सख्त, अनुपस्थित अधिकारी का वेतन रोका