जिलाधिकारी ने ली उद्योग बन्धु की मासिक समीक्षा बैठक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने उद्योग बन्धुओं की बिजली पानी सड़क मरमत जल निकासी सड़क व नाला निर्माण, अतिक्रमण, सहित अन्य प्रकरणों को सुनकर गुणवत्ता युक्त प्रभावी कार्यवाही कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिया वैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत का अग्रिम आदेशों तक रोका बेतन यूपीसीड़ा के कार्यों से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने प्रबंधक यूपी सीड़ा पर नाराजगी व्यक्त कर लगाई फटकार,बोला यदि सुधार न हुआ तो डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत की जाएगी कार्यवाही आज जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उद्योग बन्धुओं की बिजली पानी सड़क मरमत जल निकासी सड़क व नाला निर्माण, अतिक्रमण, सहित अन्य उद्दोग बंधुओं के प्रकरणों की जानकारी लेकर समय से गुणवत्ता युक्त प्रभावी कार्यावाही कराए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कनिष्ठ आयरन प्रा0 लिमिटेड के क्षतिग्रस्त मार्ग खड़ंजा को चौड़ा कर, डामरीकरण तथा नाले की मरम्मत के सम्बंध जानकारी लेने पर वैठक में अनुपस्थिति अपर मुख्य अधिकारी जिला जिला पंचायत को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसी प्रकार आई आई ए नाला निर्माण संबंधी प्रकरण पर निर्देश दिए कि पी डब्लू डी से जांच करा कर नाला निर्माण की कार्यवाही कराई जाए। इसी प्रकार दयाल खेड़ा मार्ग की मरमत प्रणाली निर्माण के संबंध में निर्देशित करते हुए कहा कि प्रकरण की जांच किया जाए और प्राथमिकता से मार्ग की मरम्मत एवं नाली निर्माण की कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए । सीएलई इकाई प्रकरण मुख्य मार्ग कानपुर लखनऊ हाईवे से प्रशिक्षण केंद्र जाने वाली सड़क के निर्माण के संबंध में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को सड़क निर्माण की कार्यवाही कराए जाने के निर्देश दिया । इसी प्रकार एचपी गैस प्लांट के बाहर सड़क पर गैस टैंकर खड़े होने के संबंध में सुविधा के संबंध में जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि खड़े होने वाले टैंकर का अधिक से अधिक चालान कराया जाए इस कार्य को प्राथमिकता से लिया जाय। यदि वाहनों के द्वारा कोई भी असुविधा हुई तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा । आईआई ए के प्रकरण औद्योगिक क्षेत्र दही चौकी साइड 2 की सड़क में समुचित जल निकासी ना हो पाने के कारण क्षतिग्रस्त हो जाने संबंधित प्रकरण पर क्षेत्रीय प्रबंधक यूपी सीड़ा पर कड़ी नाराजगी व्यक्त कर कहा की वर्षा से पहले टेंडर की प्रक्रिया को कराकर साफ सफाई का कार्य करा दिया जाए। कहा इस संबंध में कोई भी दिक्कत हुई तो डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी । जिलाधिकारी ने यूपी सीड़ा को पत्र जारी करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पर यूपी सीड़ा के अधिक प्रकरण लंबित होने पर नाराजगी व्यक्त कर सभी प्रकरणों का समय से निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उद्दमी श्री दल बहादुर सिंह के भूमि विनिमय एवं विनमिति करण के प्रकरण, में0 इंडो प्रोसोयो फ्रूट्स लिमिटेड अकरमपुर के नाले की सफाई एवं ग्राम देवी खेड़ा से जाने वाले नाले पर अतिक्रमण के प्रकरण आई आई ए औद्योगिक आस्थान में अग्नि से सुरक्षा हेतु पानी की टंकी औद्योगिक क्षेत्र बंथर साइड वन साइड टू के निर्माण संबंधी प्रकरण ए के कनिष्ठ आयरन प्राइवेट के नाला निर्माण संबंधित प्रकरण, चांदपुर रोड निकट औद्योगिक क्षेत्र साइट नम्बर एक लगभग 80 मीटर सड़क निर्माण के संबंधित प्रकरण सहित अन्य संबंधी प्रकरणों पर बिंदुवार जानकारी लेकर प्राथमिकता से सभी प्रकरणों पर कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री कृतिराज सहित अन्य संबंधित अधिकारी व जनपद के आए हुए औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि व प्रभारी मौजूद रहे। Post navigation उन्नाव में दहेज हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार उन्नाव में चोरी के जेवरात के साथ शातिर चोर गिरफ्तार