उन्नाव के कोतवाली सदर थाना पुलिस ने चोरी के जेवरात के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 16 मई 2026 को वादी मोबिन पुत्र इब्राहिम निवासी फतेहउल्ला नगर ने थाना कोतवाली सदर में तहरीर देकर बताया था कि सरवन नामक युवक ने उनके घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए हैं। मामले में थाना कोतवाली सदर में मुकदमा संख्या 288/2026 धारा 305 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था। इसके बाद 19 मई 2026 को प्रभारी निरीक्षक चन्द्र कान्त मिश्र एवं विवेचक अजय कुमार शर्मा ने पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त और चेकिंग के दौरान बरवट और फतेहउल्ला नगर मार्ग से अभियुक्त सरवन पुत्र रामकिशुन निवासी महुआरी थाना कोतवाली सदर, उम्र करीब 23 वर्ष, को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए, जिनमें बिछुआ, पायल, पायजेब, अंगूठियां, मंगलसूत्र का लॉकेट, कान की बाली और झाला सहित नकदी भी शामिल है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई और गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। Post navigation उद्योग बंधु बैठक में जिलाधिकारी सख्त, अनुपस्थित अधिकारी का वेतन रोका उन्नाव में चार पहिया वाहन से बकरी चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार