व्यापारियों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और प्रभावी पुलिसिंग की सराहना की

एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित

थाना अचलगंज, थाना बीघापुर और सदर कोतवाली क्षेत्र में 19 एवं 20 मई को हुई लूट की घटनाओं का उन्नाव पुलिस द्वारा सफल खुलासा किए जाने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

घटनाओं के त्वरित अनावरण, अभियुक्तों की गिरफ्तारी और लूटी गई संपत्ति की बरामदगी के बाद व्यापारिक संगठनों में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत हुई है। इसी क्रम में आज 25 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में व्यापारियों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव को सम्मानित किया गया।

व्यापारियों ने कहा कि उन्नाव पुलिस की प्रभावी कार्यशैली और त्वरित कार्रवाई से अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश गया है। साथ ही आमजन और व्यापारियों में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है।

इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *