सरौती रोड स्थित गैस एजेंसी के पास से आरोपी दबोचा गया अभियुक्त को न्यायालय में किया गया पेश थाना सोहरामऊ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, आज दिनांक 25 मई 2026 को थाना सोहरामऊ में मु0अ0सं0-129/2026 के तहत धारा 191(2)/115(2)/352/351(3)/109(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में थाना सोहरामऊ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त विपिन राजपूत पुत्र रमेश लोधी निवासी ग्राम सरौती, थाना सोहरामऊ, जनपद उन्नाव को सरौती रोड स्थित गैस एजेंसी के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। Post navigation बकरीद को लेकर उन्नाव में प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने किया पैदल गश्त लूटकांड के खुलासे पर व्यापार मंडल ने उन्नाव पुलिस का किया सम्मान