मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बड़ी ईदगाह पहुंचकर नमाज की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से उन्नाव में प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। रविवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ थाना कोतवाली सदर क्षेत्र में पैदल गश्त किया।

अधिकारियों ने गांधी नगर तिराहे से बड़ी ईदगाह तक मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बड़ी ईदगाह पहुंचकर नमाज को लेकर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

गश्त के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव, उपजिलाधिकारी सदर क्षितिज द्विवेदी सहित थाना कोतवाली सदर पुलिस बल मौजूद रहा।

अधिकारियों ने लोगों से शांति एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *