पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा मनोकामना मंदिर के पास से आरोपी को दबोचा गया थाना अचलगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, दिनांक 26 मई 2026 को थाना अचलगंज में मु0अ0सं0 130/2026 के तहत धारा 64(1), 127(2), 115(2), 352, 351(3), 123, 191(2) बीएनएस, 5एल/6 पॉक्सो एक्ट एवं 3(2)5(क) एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए थाना अचलगंज पुलिस ने अभियुक्त अमन टंडन पुत्र सुनील निवासी हुसैन नगर, थाना कोतवाली थाना, जनपद उन्नाव को करौंदी मार्ग स्थित मनोकामना मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। Post navigation उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत अन्य गंभीर घायल सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग पर डीएम सख्त, खराब प्रदर्शन वाले विभागों को चेतावनी