जिलाधिकारी श्री घश्याम मीना ने की सी एम डैश बोर्ड़ में रैंकिंग की समीक्षा,खराब रैंक वाले विभागों को सुधार को चेताया जनपद में ओवरलोड व बिना नम्बर प्लेट के वाहनों के संचालन पर जिलाधिकारी सख्त, परिवहन अधिकारी को अभियान चलाकर वाहनों को पकड़कर अधिक से अधिक जुर्माना लगाए जाने के दिए निर्देश जनपद में कहीं भी ओवरलोड व बिना नंबर प्लेट की गाड़ी चलते दिखी तो खैर नहीं, ठोंस रणनीति के साथ,गाड़ियां पकड़ कर अधिक से अधिक लगाएं जुर्माना, दर्ज कराएं मुकदमा, करें स्क्रैब की कार्यवाही-जिलाधिकारी जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों को दिया निर्देश, कृषक दुर्घटना बीमा योजना का कोई भी प्रकरण लंबित न रहे, साथ ही कृषि आवास मत्स्य के पट्टों कराएं शतप्रतिशत आवंटन आज जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना जी द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में सीएम डैशबोर्ड में खराब रैंकिंग वाले विभागों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जीएसटी स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन मंडी पीएम स्व निधि योजना, परिवहन खनन मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना भू आवंटन पट्टे, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी उपायुक्त उद्दोग सहित अन्य खराब रैंकिंग वाले मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त कर कड़ी फटकार लगाकर कड़ी कार्यवाही किये जाने की चेतवानी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड में अधिकारी लगकर गंभीरता के साथ रुचि लेकर रैंक सुधारें अन्यथा विभागीय कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग में ओवर लोड और बिना नम्बर प्लेट की गाड़ियों के संचालन पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। वैठक में पहुंची यात्री एवं माल कर अधिकारी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त कर निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में कहीं पर भी ओवरलोड और बिना नंबर की गाड़ी दिखी तो खैर नहीं होगी,इसके लिए एक ठोंस रणनीति बनाकर शहर के बाहर से आने वाले ओवर लोड व बिना नम्बर के वाहनों पर अभियान चला कर अधिक से अधिक गाड़ियां पकड़ी जाए और अधिक से अधिक जुर्माना वसूला जाए मुकदमा दर्ज कराया जाए,स्क्रैब की कार्यवाही कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि ओवर लोड वाहन और बिना नम्बर प्लेट की कोई भी गाड़ी नहीं दिखनी चाहिये। जिलाधिकारी ने कहा कि इसी प्रकार जनपद में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा अभियान चलाकर कार्य करें खनन और परिवहन अधिकारी संयुक्त रूप से प्राथमिकता के साथ कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत की खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त कर सुधार किए जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के लंबित प्रकरणों के संबंध में उपजिलाधिकारियों से एक एक करके जानकारी ली निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी प्रकरण लंबित है सभी उप जिलाधिकारी प्राथमिकता के साथ कार्यवाही करें कृषक दुर्घटना बीमा योजना का कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए। इसी प्रकार भू आवंटन के अंतर्गत आवास,कृषि मत्स्य के पट्टों का आवंटन सभी उपजिला अधिकारी कर दें इसको प्राथमिकता से लें युद्ध स्तर पर कार्य करके शतप्रतिशत डिस्पोजल के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील न्यायालयों में जो पुराने वाद हैं उन पर प्राथमिकता से उप जिला अधिकारी रुचि लेकर निस्तारण हर हाल में करा दें । निस्तारण जीरो दिखना चाहिए। जिला अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना पीएम स्वनिधि योजना स्टांप रजिस्ट्रेशन जीएसटी मंडी उपायुक्त उद्दोग सहित अन्य विभागों की सीएम डैशबोर्ड पर खराब रैंकिंग पर गहरी नाराजगी व्यक्त कर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और सुधार की हिदायत दी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सुशील कुमार गोंड़ अपर जिला अधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव उप जिलाधिकारी श्री आनंद नायक सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे। Post navigation दुष्कर्म के आरोपी को अचलगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक