उन्नाव- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन एवं जनसामान्य में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला खेल कार्यालय, उन्नाव द्वारा निःशुल्क योग प्रशिक्षण कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार सब्बरवाल ने दी। इसी क्रम में सोमवार को योग शक्ति साधना केंद्र में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान तथा स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि आगामी योग प्रशिक्षण सत्र 9 जून 2026 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में सायं 5 बजे आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा 18 जून 2026 को प्रातः 6 बजे विशेष योग प्रशिक्षण सत्र का आयोजन भी प्रस्तावित है। योग प्रशिक्षण का संचालन प्रशिक्षित योग शिक्षिका प्रीति द्वारा किया जाएगा। उनके मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को योगाभ्यास, प्राणायाम, ध्यान एवं दैनिक जीवन में योग के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। जिला खेल कार्यालय ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाने की अपील की है। Post navigation सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एएसपी ने किया पैदल गश्त, रेलवे स्टेशन और बाजारों का लिया जायजा लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौत