उन्नाव- थाना आसीवन परिसर में नवनिर्मित मुख्य द्वार एवं बाउंड्रीवाल का लोकार्पण गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। लोकार्पण समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेन्द्र लाल तथा क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ संतोष कुमार सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। लोकार्पण के उपरांत एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने उपस्थित लोगों से संवाद स्थापित किया और पुलिस-जन सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने में आमजन की सहभागिता महत्वपूर्ण है। पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकता है। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें पुलिस अधिकारियों और नागरिकों ने जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। Post navigation राघव रिजॉर्ट के स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत