उन्नाव– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत औरास थाना पुलिस ने पिता की हत्या के आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को देशकुमारी पत्नी स्वर्गीय रेवती प्रसाद उर्फ प्रमोद कुमार, निवासी ग्राम चमारनखेड़ा मजरा उटरा डकौली, थाना औरास ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके पुत्र सोनेलाल (39 वर्ष) ने उनके पति रेवती प्रसाद उर्फ प्रमोद कुमार (60 वर्ष) की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना औरास में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। 5 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक औरास ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के इनायतपुर बर्रा अंडरपास के पास से आरोपी सोनेलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। Post navigation उन्नाव पुलिस को मिली सफलता, तीन चोरी की बाइक समेत शातिर वाहन चोर गिरफ्तार