उन्नाव- शहर के आईबीपी चौराहे के सामने स्थित शहनाई गेस्ट हाउस के बगल में बने रानी मैरिज हॉल का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। छज्जा गिरने से नीचे खड़ी एक कार मलबे में दब गई। घटना देर रात की होने के कारण आसपास लोगों की आवाजाही कम थी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि कार को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। Post navigation तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें उन्नाव: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को अजगैन पुलिस ने किया गिरफ्तार