उन्नाव- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अजगैन पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 25 जून 2026 को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर थाना अजगैन में मुकदमा अपराध संख्या 281/2026, धारा 137(2)/87 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की विवेचना के दौरान 5 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक मोहम्मद कल्लन ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी मंजीत (21 वर्ष) पुत्र मेघनाथ, निवासी ग्राम सराय इंदल, थाना अजगैन, जनपद उन्नाव को कानपुर-लखनऊ हाईवे स्थित अजगैन बाजार कट के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *