उन्नाव- तहसील संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर बांगरमऊ तहसील परिसर में जिलाधिकारी घनश्याम मीना, बांगरमऊ विधायक कांत कटियार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं एवं कर्मियों को सम्मानित किया। इस दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बांगरमऊ एवं गंजमुरादाबाद की कक्षा सात एवं आठ की उन 10 छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने वर्ष 2026 की वार्षिक परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। अतिथियों ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बाढ़ के दौरान सराहनीय एवं जिम्मेदारीपूर्ण सेवाएं देने वाले तहसील बांगरमऊ के चार गोताखोरों को ‘जल प्रहरी’ का टैग पहनाकर तथा फलों की टोकरी भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा मत्स्य विभाग के मत्स्यपालक पट्टा आवंटन लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। वहीं जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सुपरवाइजरों को भी प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बांगरमऊ बृजमोहन शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। Post navigation उन्नाव: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को अजगैन पुलिस ने किया गिरफ्तार