उन्नाव- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरवा पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद कर पुलिस संरक्षण में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार दिनांक 21 अप्रैल 2026 को थाना पुरवा में मुकदमा अपराध संख्या 99/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना एवं अभियुक्त की तलाश के दौरान थाना पुरवा पुलिस ने मंगलवार को वांछित अभियुक्त मोहित कुमार पुत्र लल्लन लोध निवासी ग्राम डगरुवनखेड़ा मजरा फतेहगंज, थाना पुरवा, जनपद उन्नाव को गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त को पुरवा-मिर्रीकलां रोड स्थित नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने अपहृता/पीड़िता को भी बरामद कर अपने संरक्षण में लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *