उन्नाव- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरवा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

थाना पुरवा प्रभारी निरीक्षक भवन सिंह मौर्य ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 122/2026, धारा 75(2) एवं 64(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त गोलू उर्फ अनुज पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम सरइया नवीन, थाना पुरवा, जनपद उन्नाव को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त को ग्राम भगतखेड़ा के पास स्थित शराब के ठेके के निकट से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *