उन्नाव- पुरवा तहसील क्षेत्र में प्रशासन ने निजी लाइब्रेरीयों का औचक निरीक्षण कर उनकी व्यवस्थाओं और संचालन की जांच की। उप जिलाधिकारी प्रवेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान कई लाइब्रेरीयां निर्धारित मानकों का पालन करती नहीं पाई गईं। निरीक्षण के दौरान लाइब्रेरीयों में सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की क्षमता, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया गया। जांच में कई स्थानों पर मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं नहीं मिलने पर प्रशासन ने नाराजगी जताई। उप जिलाधिकारी ने संबंधित लाइब्रेरी संचालकों को नोटिस जारी करते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्देशों का पालन न करने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में संचालित निजी लाइब्रेरी संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे। Post navigation बक्सर गंगा पुल की मरम्मत शुरू, 10 दिनों तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत