उन्नाव- जिले के बांगरमऊ क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, बांगरमऊ क्षेत्र के जाफराबाद निवासी श्यामू पुत्र विश्वनाथ सिरधरपुर गांव से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान देवीदीन पुरवा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में गंभीर रूप से घायल श्यामू को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बांगरमऊ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Post navigation पुरवा तहसील क्षेत्र में निजी लाइब्रेरीयों का औचक निरीक्षण, कई में मिलीं खामियां