हसनगंज (उन्नाव)– हसनगंज कस्बा निवासी सलीम के पुत्र आरिफ के शव को हाईकोर्ट के आदेश पर दफनाए जाने के 13 दिन बाद कब्र से बाहर निकाला गया। यह कार्रवाई सक्षम अधिकारियों की निगरानी में तथा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराते हुए संपन्न कराई गई। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। अधिकारियों के अनुसार, हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में शव को कब्र से निकालकर आवश्यक विधिक एवं चिकित्सीय प्रक्रिया के लिए भेजा गया है। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई, जिससे प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। मौके पर राजस्व, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। घटना को लेकर क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुटी रही और पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा। Post navigation बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत बाढ़ की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी, संभावित प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण